Geeta thakur

Add To collaction

मेरे देश की ये महान महिला

मेरे देश की ये महान महिला 
तुलसी गोधवा (वनस्पति वैज्ञानिक)
होती हैं खास,
दिखने में सीधी साधी नहीं कुछ खास फिर भी है यह खास, कर दिया उसने कमाल।
जगत में हुई पहचान मिला इन्हें सम्मान।
कर दिखाया कुछ ऐसा काम रचा उन्होंने इतिहास।
नहीं अंग पर वस्त्र कुछ खास, फर्क नहीं पड़ता उनको उससे, जब करती कुछ काम खास। दुनिया में बनाती अपनी पहचान। घोषित हुआ उनका नाम, पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया। नहीं पढ़ी लिखी कुछ खास। प्रकृति पर करती पूरा विश्वास। प्रकृति ही उनका भूगोल। साथ प्रकृति के हरदम रहती करती उसको बहुत प्रेम। हर पत्ता बूटा बूटा है उनका बच्चा। संभाले हुए अपने हाथों से प्रकृति की जड़ी बूटियों की बागडोर। कहलाती यह वनदेवी। अपने इसी दुनिया में रहकर खुश बहुत। कच्ची मिट्टी घास फूस का इनका घर। सदा मिट्टी से जुड़ा इनका जीवन। तभी तो यह गढ़ती इतिहास।
राष्ट्रपति द्वारा सम्मान पत्र मिलना है गौरव की बात।
चेहरे पर आत्मविश्वास बहुत खास। पद्मश्री सम्मान पाने के लिए जब आए राष्ट्रपति भवन, अपनी पारंपरिक पोशाक में और नंगे पांव । राष्ट्रपति भवन के कालीन पर जो अपना रखा कदम, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा राष्ट्रपति भवन। किया स्वागत उनका सब ने एक साथ। देश विदेश में हुई मशहूर, यह है अपने देश की कोहिनूर।
जंगल से राष्ट्रपति भवन तक नहीं होता जाना आसान।
मिट्टी से जुड़ना पड़ता और वनस्पति संपदा धरोहर को संभालती वह। यह अपने भारत की महिलाएं हैं बहुत खास। मशहूर हुई वनस्पति की डॉक्टर कहलाई।
हम सब भी इनका सम्मान करें। यह होते हमारे देश के ऊंचे कद के लोग जो हमारा भी सर ऊंचा करते हम भी शान से कहते यह हैं अपने देश के ऊंचे कद के लोग। जरूरी नहीं उसके लिए धन वैभव हो, आदमी लंबाई में ऊंचा हो, उसका स्वभाव आत्म सम्मान बनाते उसे।
   ये हैं हमारे देश की महिलाएं। महीला की शक्ति महान।
ऐसे अनगिनत वीरांगनाओं से हमारे देश की शान हैं। वह गौरव हैं।
किसी देश की उन्नति में सहायक होती हैं महिलाएं।
हमें उन्हें आदर सत्कार देना चाहिए।
घर की भी मजबूत नीव एक महिला ही होती है।
हम उन्हें दिल से सलाम करते हैं।

महिला दिवस विशेषांक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक




गीता ठाकुर दिल्ली से
प्रतियोगिता हेतु

   18
6 Comments

Varsha_Upadhyay

14-Mar-2024 08:04 PM

Nice

Reply

Gunjan Kamal

13-Mar-2024 10:59 PM

👏👌

Reply

Mohammed urooj khan

09-Mar-2024 02:13 PM

👌🏾👌🏾

Reply